शुगर में टमाटर खा सकते हैं क्या?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 10:16

शुगर में टमाटर खा सकते हैं या नहीं?

जी हाँ, शुगर में टमाटर खा सकते हैं। टमाटर में मौजूद ज्यादातर शुगर फ्रुक्टोज़ होता है, जो डायबिटिक्स को नुकसान नहीं पहुँचाता है। वहीं, विशेषज्ञों की मानें, तो टमाटर में नारिंगिन (Naringenin) नामक फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो एंटी-डायबिटिक के तौर पर काम कर सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन-सी, बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनॉइड, पोटेशियम और विटामिन-ई जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं, जो डायबिटीज की स्थिति में सुधार कर सकते हैं। साथ ही इसकी जटिलताओं से भी बचा सकता है।

इससे पहले कि आप लेख में आगे बढ़ें, घर में आराम से बैठकर हमारा Phable Care ऐप डाउनलोड करें ताकि आपको अपने डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिल सके।
शुगर में कब और कितना टमाटर खाना चाहिए?
शुगर में टमाटर कब खाना चाहिए:

डायबिटीज में टमाटर खाने के लिए कोई विशेष समय की जरूरत नहीं होती है। फिर भी मधुमेह में टमाटर खाने का सही समय सुबह के नाश्ते में सलाद के रूप में ले सकते हैं। इसके आलावा, दोपहर और रात के समय बनाई जाने वाली सब्जियों में मिलाकर भी खा सकते हैं।

शुगर में कितना टमाटर खाना चाहिए :

वहीं, मधुमेह में लगभग 200 ग्राम तक ताजा टमाटर या प्रति दिन 1-2 मध्यम आकार के टमाटर खा सकते हैं।

शुगर में टमाटर खा सकते हैं या नहीं, अब यह स्पष्ट हो गया होगा। साथ ही इसे कितनी मात्रा में खाना चाहिए और शुगर में टमाटर के फायदे की भी जानकारी मिल गई है। ऐसे में कोई डायबिटिक टमाटर खाना चाहते हैं तो वे टमाटर खा सकते हैं, पर ध्यान रखना होगा कि इसे सीमित मात्रा में ही लें। इसके आलावा, डायबिटीज में खानपान से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए Phable ऐप की भी मदद ले सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info